रांची: मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास आज नई दिल्ली में सुबह से देर शाम तक कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे और आधिकारिक चर्चा होगी। इन विभागों के साथ राज्य सरकार के साथ जुड़े विकास के मसायलों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री नई दिल्ली के शास्त्री भवन में आज 9:30 बजे सुबह केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर से मिलेंगे। शास्त्री भवन में ही 10:30 बजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल “निशंक” से मिलेंगे। मुख्यमंत्री निर्माण भवन में 03:00 बजे अपराह्न केंद्रीय नागरिक उड्डयन और आवास तथा नगरीय मामले के मंत्री श्री हरदीप पुरी के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 4 बजे पुनः शास्त्री भवन में केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से मिलेंगे। और आज शाम 5 बजे 02, मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी से मिलेंगे। आज मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम नई दिल्ली में