चतरा। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णानंद त्रिपाठी के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारणी के बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में सुधीर कुमार दूबे को आरसीएमएस के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर संतोष कुमार के द्वारा आम्रपाली कोल परियोजना का प्रभारी नियुक्त किया गया। श्री दुबे 1999 में कांग्रेस कार्यकर्ता बने थे। इनके मेहनत और लगन को देखते हुए गिद्धौर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी के प्रति ईमानदारी, निष्ठा को देखते हु, राष्ट्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय कोलीयारी मजदूर संघ की जवाबदेही दी। श्री दुबे के नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आभा ओझा, जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, जिला सचिव शशि प्रमोद लाल, सुबेस राम प्रखंड अध्यक्ष टंडवा, रकीबुल इमाम प्रखड अध्यक्ष प्रतापपुर, महेंद्र साव प्रखंड अध्यक्ष सिमरिया, राजकिशोर तिवारी पथलगड्ढा, महावीर दांगी प्रखंड अध्य्क्ष गिद्धौर, चतरा विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी सहेंद्र राम, जिला कार्यालय प्रभारी अजीम उद्दीन ख्वाजा सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।