दादपुर में शिव मंदिर प्रवेश द्वार का पूर्व विधायक ने किया उदघाटन
चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण (हजारीबाग): दादपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर के नव निर्मित प्रवेश द्वार का उदघाटन बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह, महामंत्री आशीष सिंह आदि के उपस्तिथि में फीता काटकर किया। इससे पहले पूर्व विधायक ने समर्थकों संग शिवमंदिर में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली का कामना किया। उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने उपस्थित ग्रामीणो को महाशिव रात्रि को बधाई देते हुए शिवरात्रि मनाने के पीछे पौराणिक कहानी पर प्रकाश डाला। कहा दादपुर ग्राम के युवाओ ने सराहनीय कार्य किया और आर्थिक सहयोग से प्रवेश द्वार बनाकर मिशाल पेश किया। कहा भगवान भोले की कृपा दादपुर ग्रामीणो पर बना रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद सिन्हा ने बताया कि प्रवेश द्वार का निर्माण दादपुर के ग्रामीणों ने आर्थिक से किया गया। मंच का संचालन भोजपुरी गायक मंटू दांगी ने किया। मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि प्यारेलाल दाँगी, महेश्वरी मेहता, यदुनाथ दाँगी, मुकेश कुशवाहा, पंकज दांगी, गंधौरी दाँगी, इंद्रदेव दाँगी, कैलाश दाँगी, महेश भुइयां, प्रभात सिन्हा, ईश्वर सिंह, प्रमोद दाँगी, बलराम साव आदि उपस्थित थे।