रामगढ़: अभय कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर अभाकाम के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के कद्दावर सदस्य, जिला कार्यालय मंत्री एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला रामगढ़ मीडिया प्रभारी अभय कुमार सिन्हा नहीं रहें ! आज ही उन्होंने सीसीएल हॉस्पीटल नयी सराय में अंतिम सांस ली । सहसा विश्वास नहीं होता है कि अभय अब हमलोग के बीच नहीं रहा !पर नियति के आगे हम सब विवश हैं ! कायस्थ समाज ने एक बहुआयामी व्यक्तित्व को खो दिया है। सामाजिक कार्य में उनकी सक्रियता नयी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है । हमने एक छोटा भाई को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा शान्ति दे और शोक-संतप्त परिवार को सबलता प्रदान करें ।
मौके पर रंजीत कुमार सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, रंनजय कुमार उर्फ कुंटु बाबु, राजेश कुमार, विनोद श्रीवास्तव, मुकेश सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, विजय शरण, दिलीप कुमार सिन्हा,सूर्यवंश श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिन्हा,दीपक कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, सुदेश कुमार सिन्हा, आनन्द सिन्हा, अनुज सिन्हा,ओमप्रकाश सिन्हा, रवि कुमार सिन्हा, नितेश रंजन, उमेश प्रसाद सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, डॉक्टर संजीव कृष्ण जमुआर,धन्नजय वर्मा, संजय लाला,बामेश्वर प्रसाद,कुंवर बक्सी प्रभात कुमार लाल, अनिल कुमार सिन्हा,संतन कुमार सिन्हा, सुदीप सिन्हा, हेमन्त दास, सूर्यदेव प्रसाद कर्ण, मुन्ना श्रीवास्तव,उपेन्द्र कुमार सिन्हा, डॉक्टर राजेश कुमार सिन्हा, डॉक्टर उदय श्रीवास्तव, डॉक्टर के चंद्रा, विरेन्द्र कुमार सिन्हा,प्रो प्रदीप सिन्हा, सुजीत नारायण सिन्हा, अशोक लाल, चन्दन कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, मंगल श्रीवास्तव,प्रभात कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, सुबोध कुमार सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, सहित कई चित्राशों ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी जल्दी वो हम-सब के बीच स्मृति शेष के रूप में रह जायेंगे यकिन नहीं हो रहा। इस विकट स्थिति में कायस्थ महासभा स्व अभय सिन्हा के परिवार को हर तरह से सहयोग करने के लिए आगे रहेंगे।