चौपारण से मुकुंद साव का रिपोर्ट
चौपारण: हजारीबाग़ निवासी और वरिष्ठ भाजपा नेता भैया अभिमन्यु फ्रेंड्स ग्रुप के संरक्षक बनाए गए है। मालूम हो कि फ्रेंड्स ग्रुप हजारीबाग के वरीय लोगो का एक संगठन है जों हजारीबाग झील का सुंदरीकरण,प्लांटेशन रख रखाव ,साज सज्जा मॉर्निंग वॉक इत्यादि को फोकस करता है। सवाल पूछे जाने पर नव नियुक्त संरक्षक भैया अभिमन्यु ने कहा कि हजारीबाग झील की सुरक्षा,रख रखाव,सुंदरीकरण,प्लांटेशन,हमारी प्राथमिकता है। हजारीबाग के अधिकतम लोग मॉर्निंग वॉक के लिए यहां आते है, उनकी सुविधा और स्वच्छता को ध्यान फ्रेंड्स ग्रुप रखता है। ग्रुप के संरक्षक बनाए जाने पर हजारीबाग भाजपा अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, जिला सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिन्हा,जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अनिल मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंबिका सिंह,बरही अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजीव कटियार,बरही विधान सभा सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहु,मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा,पी एम् अगेन मिशन मोदी के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शास्त्री उपाध्यक्ष गजाधर प्रसाद,पूर्व उप प्रमुख और तैलिक समाज के अनुमंडल अध्यक्ष सीताराम साहू सहित कई लोगो ने फ्रेंड्स ग्रुप के संरक्षक बनने पर बधाई दी।