इटखोरी/गिद्धौर(चतरा)। इटखोरी व गिद्धौर प्रखंड में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित कर परिषद का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रुप में मनाया गया। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय में परिषद का 73वां स्थापना सह छात्र दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष कुमार दांगी ने कहा कि अभाविप ने अपने स्थापना काल से छात्रों तथा राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 72 वर्षों का अभाविप ने एक लंबा रास्ता तय करते हुए देश को राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा आदि क्षेत्रों में चरित्रवान तथा देश के बारे में सोचने वाली पीढ़ी तैयार की है। हम आने वाले वर्षों में देश व मनुष्यता के लिए नई पीढ़ी के साथ नई ऊर्जा द्वारा अच्छा कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। स्थापना दिवस पर भद्रकाली महाविद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय इटखोरी में सागवान, आंवला और पीपल सहित अन्य प्रजाति के दर्जनों पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. दुलार हजाम ने कहा कि पेड़-पौधों का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक हम और आप इसे नहीं समझेंगे तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नहीं होगा। मौके पर इंटर कॉलेज के प्राचार्य रियाजुद्दीन अंसारी, निशांत कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी ललन कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, सुमन शेखर सिंह, नितेश दांगी व बबलू सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं गिद्धौर प्रखंड स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में इस परिषद ने पौधरोपण किया। साथ ही प्रखंड इकाई गिद्धौर कमिटी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कपिल कुमार तथा संचालन महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक देवचरन दांगी, यशवंत दांगी, सुनील कुमार राणा, विकास कुमार सहित अन्य शामिल थे।