महेशपुर :आजादी के महानायक क्रांतिकारी शहीदऐआज़म भगत सिंह की 114वी जन्मदिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महेशपुर इकाई की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।माल्यार्पण के क्रम में उपस्थित परिषद् के नगर मंत्री देवदास द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।वहीं मौके पर उपस्थित वि.वि संयोजक राहुल मिश्रा ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की भगत सिंह अपनी राष्ट्रभक्ति से पूरे देश में एक विचार के रूप में व्याप्त हुए और हर वर्ग को स्वाधीनता संग्राम के लिए प्रेरित कियाl उन्होंने कहा की
भगत सिंह अपने अदम्य साहस, आदर्शों और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति से सभी के प्रेरणास्त्रोत बने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदन।मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गौरव तिवारी,बिक्की राय, गुंजन तिवारी,अनिकेत सिंह,सन्नी तिवारी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे थे|