गिद्धौर(चतरा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। गावों में पौधारोपण का कार्य भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कपिल कुमार के नेतृत्व में किया गया। तीन दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुवात राजाटांड़ हनुमान मंदिर परिसर, रामनवमी मेला टांड, राजकीयकृत मध्य विद्यालय में पौधारोपण कर पौधों को बचाने का संकल्प लेकर किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक देवचरन दांगी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, भाजपा के प्रखंड महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, पंचायत संयोजक यशवंत दांगी, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राणा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।