विहीप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने दिखाई सक्रिय भूमिका
संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग) : शनिवार विधि रात्रि में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हज़ारीबाग रोड़ शौचालय के समीप बेसहारा एक गौ माता गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार प्रातः जानकारी मिलते ही विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने स्थानीय लोगो के सहयोग से उसे प्रखंड पशु चिकित्सालय पहुंचा कर समुचित रूप से इलाज करवाया। विदित हो कि बरही ने कई बेसहारा आश्रयहीन गोवंशीय पशु सड़को पर विचरण करते रहते है। जिससे आए दिन वे दुर्घटना के शिकार बन रहे हैं। गुरुदेव गुप्ता ने बताया कि लाभ की स्थिति में तो इन बेजुबान पशुओं के निर्दयी मालिक तुरंत सामने आ जाते है, परंतु हादसा की स्थिति में वे सामने नहीं आते। इस दिशा में प्रशासनिक पदाधिकारियो को ऐसे पशु मालिकों पर नकेल कसने की आवश्यकता है।