हनुमन्त प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम प्रवचन संध्या का पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ
चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण (हजारीबाग): बिगहा स्थित राजा गढ़ पर हनुमन्त सेवा संस्था द्वारा आयोजित हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव में अंतिम प्रवचन संध्या का शुभारंभ बरही कब पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने समाजसेवी भुनेश्वर यादव, हरिश्चंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साव, उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रामस्वरूप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, आदि के उपस्थित में दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व हनुमंत सेवा संस्था के पदाधिकारियो ने अतिथियो को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर किया समान्नित। इस दौरान संस्था ने महोत्सव में बेहतर सहयोग देने वाले सहयोगियों, पत्रकारों को महंत फलहारी बाबा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया समान्नित। प्रवचन मंच को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने भव्य व सुंदर आयोजन के लिए हनुमन्त सेवा संस्था के अगुवा आंनद चन्द्रवंशी, शशि शेखर, विजय साव, संजय सिंह, रामचन्द्र सिंह, कुमार राहुल आदि को बधाई दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि अच्छे कर्म करने वालो पर हमेशा भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है। बुरे कर्म करने को कभी भी अच्छा फल नही मिलता। कहा जीवन मे परोपकारी बनाइये व दुसरो का भलाई करे। कहा हमलोग यूट्यूब व शोशल मीडिया पर श्री अंकुश जी महाराज को सुनते थे लेकिन आज हमलोग बहुत सौभाग्यशाली है जो अंकुश जी महाराज को साक्षत देख रहे है व उनकी मधुर वचनों को सुन रहे है। मंच का संचालन पत्रकार शशि शेखर ने किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, महामंत्री आशीष सिंह, स्थानीय मुखिया बिनोद सिंह, ताजपुर मुखिया शौकत खान, भाजपा नेता बिरेन्द्र रजक, छोटू चंद्रवंशी, भरत सिंह, सहदेव यादव, शिवकुमार यादव, आशीष गुप्ता,आनन्द चन्द्रवंशी, प्रेम चन्द्रवंशी, आशीष गुप्ता,राजेन्द्र चन्द्रवंशी, बीरबल साव,बिजय साहू, चंदन चन्द्रवंशी,छत्रधारी चन्द्रवंशी, देवधारी चन्द्रवंशी, अशोक चन्द्रवंशी सहित काफी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।