भुरकुंडा। यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन के सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष और सचिव की बैठक सोमवार को यूनियन मुख्यालय भुरकुंडा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार, महामंत्री लखनलाल महतो और अशोक यादव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने कहा कि कोल इंडिया को केन्द्र सरकार निजीकरण करने की साजिश कर रही है। कोयला जगत के मजदूर सरकार के इस मंसूबे को पुरा नहीं होने देगी। आगामी 15 से 17 जुलाई तक बजट पोल-खोल कार्यक्रम और कोल इंडिया बचाओ कार्यक्रम के तहत आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें केन्द्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा। बैठक में बिंध्याचल बेदिया, कन्हैया सिंह, बिनोद मिश्रा, प्रेम कुमार, नरेश मंडल, विकास कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, नैयर जाफरी, मुंद्रिका प्रसाद, रामेश्वर साव, नवीन विश्वकर्मा, सुरेश प्रसाद, जेपीएन सिन्हा, सुभाष यादव, सदानंद सिंह, कर्मा मांझी, सुशील कुमार सिन्हा, देवेन्द्र शर्मा, ललित नारायण, वरुण कुमार, सतीश सिंह, तबरेज खान, भीम सिंह, कामेश्वर कुमार, बाबूलाल राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।