गोड्डा : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शिवपाल सिंह ने अपनी धर्मपत्नी स्व मीना सिंह की 17 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद अनाथ सुरक्षा आश्रम के बच्चों के बीच फल का वितरण किया।
उन्होंने बताया कि उनकी जीवन संगिनी का जब निधन हुआ था तब भी वे गोड्डा में ही पदस्थापित थे। कहा कि वन्दना दुबे के संकल्प की सराहना करता हूं। किशोरवय में अनाथ बच्चों के लालन-पालन का संकल्प लेना और उसे मूर्तरूप देना कोई आसान कार्य नहीं है, जो वंदना ने कर दिखाया। इस अवसर पर लोकमंच सचिव सर्वजीत झा, प्रो नूतन झा, आश्रम की संचालिका वन्दना दुबे, समाजसेवी सुरजीत झा एवं नुपूर नंदिनी उपस्थित थे। नुपूर ने भी बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया।