पथरगामा: पथरगामा थाना क्षेत्र के उरकुसिया चेकनाका पर पथरगामा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अवर निरीक्षक मंतोष कुमार चौधरी ने पुलिस बल कब साथ दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की। वाहन जांच के दौरान वाहन का डिक्की, हेलमेट और कागजातों की जांच की। जांच में सही पाए जाने पर वाहनो को छोड़ा गया। जांच में हेलमेट नहीं पहनने वाले को कड़ी चेतावनी दी गई। अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। हमेशा हेलमेट पहनने की सलाह दी।