गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा : जिला अधिवक्ता संघ गढ़वा ने स्थानीय विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना किया है। साथ ही संघ ने शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में घंटाघर का निर्माण किए जाने का समर्थन भी किया है। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री ठाकुर को समर्थन पत्र सौंपा है। सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि मंत्री श्री ठाकुर गढ़वा के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मंत्री ने अधिवक्ता संघ परिसर में पेयजल के लिए बोर करवाया साथ ही जल मीनार का निर्माण भी करवाया है। उन्होंने कंप्यूटर सेट उपलब्ध करा कर अधिवक्ताओं का बड़ा सहयोग किया है। इसके लिए अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों ने मंत्री श्री ठाकुर को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। पत्र में कहा गया कि मंत्री के निजी प्रयास से इंदिरा गांधी पार्क में घंटाघर का निर्माण कराना बहुत ही सराहनीय कदम है। अधिवक्ता संघ इस कार्य का समर्थन करती है। समर्थन पत्र सौंपने वालों में संघ के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा ( बुलू राजा), धीरेंद्र कुमार चौबे, मृत्युंजय तिवारी, देवदत्त चौबे, गरीबुल्लाह अंसारी, अवध किशोर चौबे, अशोक कुमार तिवारी, राजीव कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों का नाम शामिल है।