चतरा से महेंद्र कुमार यादव
चतरा: टंडवा प्रखंड के किशनपुर गांव निवासी और वनांचल कॉलेज के प्रोफेसर प्रमोद कुमार पाठक ने 32 दिनों बाद कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट आए हैं। उनके सकुशल घर लौटने पर बुकरू गांव निवासी सत्यम हार्डवेयर के प्रोपराइटर राजेश कुमार सिंह को टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विजय चौबे, टंडवा मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह, भागवत प्रसाद, मैनेजर उरांव, धनंजय कुमार पाण्डेय, श्याम सिंह ने पौधा दिया। इस दौरान उन्होंने पौधा पल्वित-पुष्पित हो और आपसब का मन भी प्रफुल्लित रहे। हमेशा पूर्ण स्वस्थ रहने और सपरिवार कुशल रहने की कामना की।