छोटे बच्चे ने स्वीकारी साथी को मारने की बात
सभी बच्चे खेलने निकले थे अपने साथियों के साथ मिलकर
घर परिवार जनों को रो रो कर है बुरा हाल
इचाक: थाना क्षेत्र के लुन्दरू गांव स्थित मनरेगा से निर्मित डोभा में एक बच्चा का शव मिला है। घटना शनिवार 12 जून की है। घटना की सूचना पाकर इचाक पुलिस अरविंद कुशवाहा, सकेश सिंह और आदित्य कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। करीब दो घंटे की पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग़ भेज दिया गया। और तीनों बच्चों को थाना लायी गयी। घटना स्थल पर इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार लुन्दरू गांव के चार बच्चे नवाजिश पिता अनवर अंसारी, अनस पिता रसीद अंसारी अयान पिता खुर्शीद आलम और रोहित पिता प्रदीप पासवान सभी बच्चों का उम्र करीब 8 से 9 वर्ष के बीच है शामिल हैं। गांव से बाहर डोभा के तरफ खेलने गए थे। बच्चों से मिली जानकारी घटना को चौकाने वाली तथ्य सामने आई है। रोहित और अयान ने बताया कि अनस और नवाजिश दोनों डोभा में नहाने चले गए। इसी बीच नवाजिश डूबने लगा जिसे देख अयान और रोहित ने कहा कि उसे जल्दी बचाव। अनस और अयान नवाजिश को बचाने गया। इसी बीच अनस और नवाजिश में झगड़ा हो गयी और अनस बाहर निकलकर पत्थर उठाया और नवाजिश को तीन चार बार मार दिया। जबकि अनस ने पत्थर मारने की बात स्वीकार किया है। ट्विस्ट इस बात की है कि घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे की है जबकि शव शनिवार की सुबह निकाली गई। लगभग 20-22 घंटे बीतने के बाद भी शव में ताजा खून दिखाई दे रहा और शव फुला भी नही है। जिससे ग्रामीण एक दूसरे के मुंह देखने के सिवा कुछ बोल नही पा रहे हैं। कुछ और ही अंदाज़ा लगा रहे हैं। घटना स्थल से मृतक नवाजिश का जीन्स पैंट, और चप्पल बरामद की गई जबकि गंजी को बरामद करने के लिए पुलिस को बहुत मसक्कत करनी पड़ी। बहुत पूछ ताछ करने और खोज बिन करने पर पुटिस की झाड़ी में छिपाई मिली।
इस सम्बंध में मृतक के पिता अनवर अंसारी ने इचाक थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमे लिखा है कि मेरा बेटा नवाजिश रजा 11 जून को करीब 10 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। और उसी समय से लापता हो गया। खोज बिन करने के बाद नहीं मिला। 12 जून को सुबह रेहा गढ़ा स्थित डोभा में उसका शव मिला। इस सम्बन्ध में शामिल बच्चों से गांव के गणमान्य लोग पूछ ताछ किये तो बच्चों ने बताया कि हम सभी बच्चे नवाजिश रजा पिता अनवर अंसारी, आदेश पासवान पिता प्रदीप पासवान, अयान आलम पिता खुर्सीद, अनस आलम पिता रसीद आलम के साथ खेलता था। डोभा में नहाने गए थे। जिसमे नवाजिश और हमलोगों में झगड़ा हो गयी। जिसकी जानकारी हमलोग अपने माता पिता को दिए। आवेदन में बच्चों के माता पिता प्रदीप पासवान, नाजमा खातून, और साजिदा खातून पर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण मेरे बेटे को मार कर रेहा गढ़ा डोभा में फेंक दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस सम्बंध में आवेदन मिली है। जिसमे बच्चों के अभिभावक पर पुरानी रंजिश के कारण बेटे को मार कर फेकने का आरोप है। बच्चों के बारे में पूछे जाने पर बताया कि यह मामला गम्भीर है। चाइल्डलाइन को खबर किया गया है। निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।