सरायकेला। रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ शुक्रवार को जिला दौरा के क्रम भजपा कार्यकर्ताओ से मिले साथ ही उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से अलग अलग बैठक कर जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विधि व्यवस्था पर भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि जिले का पूरा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र उनके संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आता है। मिली जानकारी अनुसार उपायुक्त अरवा राजकमल से मिल कट ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा। ताकि हर जरूरतमंद तक विकास की किरण सही समय पहुँच सके। मिली जानकारी अनुसार प्रशासन द्वारा भाजपा एवं आजसू कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान करने के मामले को लेकर वे पुलिस अधीक्षक से भी मिले। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधि -व्यवस्था को लेकर भी उनसे चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, मंडल अध्यक्ष खगेन महतो, मदन सिंह, सरदार, महेश कुण्डू, मधुसूदन गोराई, अभिषेक आचार्य, राजू दत्ता सहित अन्य भाजपाई भी मौजूद थे।