मृतक के चाचा ने हत्या कर पेड़ में शव लटकाने का मामला थाना रामगढ़ में करवाया दर्ज
सिरका : हेसला के झारखंड इस्पात प्राईवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मुख्य गेट पर रविवार दोपहर लगभग 2 बजे गांव धवैया (बोकारो) के ग्रामीणों ने अपने गांव के मृतक मजदूर नितेश कुमार महतो के शव को रखकर मुआवजा, नौकरी की मांग किया। इससे फैक्ट्री गेट जाम हो गया और कारखाना में प्रवेश करने वाले गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों, फैक्ट्री प्रबंधन से वार्तालाप किया। इसे ले धवैया मुखिया पूनम देवी ने कहां कि मृतक नितेश कुमार महतो अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला पुत्र था। जिसकी मृत्यु झारखंड इंजेक्शन प्लांट में रहने काम करने के दौरान हुआ हैं। मांग किया कि पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा, एक नौकरी मिलना चाहिए। इधर धवैया ग्रामीणों ने कहां कि मृतक मजदूर की मृत्यु की खबर फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा तत्काल नहीं दी गई। शव को अरगड्डा स्टेशन नये पुल घटनास्थल से पुलिस के द्वारा रामगढ़ लाने के बाद पीड़ित परिजनों को बतलाया गया। जो ठीक नहीं हैं। मौके पर धवैया मुखिया पूनम देवी, गणेश, मोहर लाल महतो, सुरेश महतो, तेज लाल महतो, फुलेश्वर महतो, जिलानी अंसारी, अमर लाल, किशोर महतो, मोहित, कमल महतो, छटू महतो, अनुप कुमार, धनेश्वर महतो, साधुचरण यहतो, टिंकू महतो, बिरेंद्र, भारत महतो, लीलावती देवी, कुनको देवी, पारो देवी, कुंती देवी, जसोदा देवी, धनेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
मृतक के चाचा ने हत्या सबंधी थाने में दिया आवेदन
मृतक नितेश के चाचा सुरेश महतो के द्वारा थाना रामगढ़ में हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का मामला दर्ज कराया हैं। इसमें कहां गया है कि मृतक फैक्ट्री में बादीमैन के पद पर कार्यरत था। बीते 2 सितंबर को रात्रि पाली में काम कर लौटने के बाद दूसरे दिन 3 सितंबर को 11 बजे घर जाने की बात सहकर्मियों से कहकर निकला था। शाम को उसके मोबाइल पर फोन करने पर स्विच ऑफ आने लगा। बीते 4 सितंबर को मौत की खबर मिली। बताया कि घटनास्थल पर उसका मोबाइल सेट पत्थर से तोड़ कर पॉकेट में रखा हुआ था। मोबाइल में लगे सिम कार्ड निकाला हुआ था। दाएं पैर में चोट के निशान थे। मृतक नितेश की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से शब को लटकाया गया। साथ ही हत्यारों को जल्द पकड़ न्याय दिलाने की मांग की हैं।