पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर:सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजा पंचायत सचिवालय के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 32 वर्षीय एक विक्षिप्त महिला की मौत होगी। बताया जाता है कि यह विक्षिप्त महिला इधर-उधर घूम रही थी, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया, जिसके बाद उस महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH मेदिनीनगर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभीतक विक्षिप्त महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।