रामगढ: इंडियन जर्नलिस्ट फेडेरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी संतोष पाठक के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश अध्यक्ष करमजीत सिंह जग्गी ने आज झारखंड प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की | संरक्षक के रूप में रमाकांत दुबे को बनाया गया है प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर अग्रवाल, शैलेन्द्र सिन्हा व ओमकार तिवारी बनाए गए | वहीं प्रदेश महासचिव राजन शुक्ला, संगठन सचिव विनय तिवारी जबकि प्रदेश सचिव अजय कुमार व मुकेश कुमार सिन्हा उर्फ जिज्ञासु जी साथ ही कोडरमा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार गोस्वामी को मनोनीत किया गया है | कमिटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना दी गई है |