बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के बरसोत पंचायत की मुखिया सीता देवी के आवास प्रांगण में रविवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया। मौके पर शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर सभी ने फूल माला चढ़ा कर उन्हें नमन किया। वहीं उन्हें श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम में शामिल बरही विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड की अस्मिता को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हमें उनके सिद्धांतो पर चलकर झारखंड को मजबूत बनाना है। वहीं जिला उपाध्यक्ष संतोष रजवार ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में निर्मल महतो की अग्रणी भूमिका थी। जिला सचिव विष्णुधारी महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर वर्तमान झारखंड सरकार को एक स्मरण पत्र हस्ताक्षर करते हुए न्याय मार्च का आगाज भी किया है। जिसमें पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिले, जो सरकार का चुनावी मुद्दा में शामिल था। जिसे सरकार बनने के बाद पहला ही सत्र में घोषणा करने का था। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संतोष रजवार, बरही विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान, जिला सचिव विष्णुधारी महतो, मुखिया सीता देवी सहित प्रखंड अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार, कृष्णा कुशवाहा, वार्ड सदस्य अजय कुमार राम राज, बिनोद महतो,विजय कुशवाहा, समाज सेवी दामोदर महतो, कृष्णा कुशवाहा,राजेश कुशवाहा, जिबलाल साव, प्रयाग साव, चंदेश्वर साव, लाखो ठाकुर, प्रभु रजवार, पप्पू रजवार, महेन्द्र राम, रामचन्द्र कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, सुखन रजक, अर्जुन माली, शंकर कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, बब्लू कुशवाहा, संदीप रजवार, बिनोद रजवार आदि शामिल हुए।