इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड में आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को निर्मल महतो के शहादत दिवस पर पदयात्रा किया गया। पितीज डाक बंगला चौक से इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष सुधीर साव के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुरुआत मुख्य अतिथि प्रखंड प्रभारी जागेश्वर दास एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य राम प्रकाश गुप्ता ने निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उसके बाद बांग्ला चौक पितीज से गुल्ली मोड़ तक पदयात्रा कर कार्यकर्ताओं ने पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम स्मरण पत्र भेजा गया। पदयात्रा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, प्रखंड सचिव योगेश्वर दांगी, संजय मेहता, दशरथ दांगी, रंजीत सिंह, अशोक दांगी, नितीश यादय, पारस शर्मा, अर्जुन दास, योगेंद्र दास, पिंटू यादव , घनश्याम दांगी, उदय साव, जितेंद्र सिंह, गुलाबचंद प्रजापति, बिनय, बिरजू राणा, जितेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।