इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत धुना पंचायत के कटुवा गांव में निवास करने वाले बिरहोर परिवारों के बीच सोमवार को आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा गमछा का वितरण किया गया। गमछा वितरण कार्यक्रम का आयोजन विश्व आदिवासी दिवस पर पार्टी प्रखंड अध्यक्ष सुधीर साव नेतृत्व में किया गया। प्रखंड अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी दिवस के मौके पर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष के अलावे सचिव जुगेश्वर दांगी, प्रखंड उपाध्यक्ष दशरथ दांगी, अशोक दांगी, छात्र संघ प्रखंड अध्यक्ष पारस कुमार शर्मा, अनिल दांगी समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाया। वितरण कार्यक्रम में राधे बिरहोर, शनिचर बिरहोर, टहल बिरहोर, शनि बिरहोर, गोधन बिरहोर, सरजू बिरहोर समेत अन्य बिरहोर परिवार के लोग उपस्थित थे।