इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फॉर्म में आजसू की प्रखंड स्तरीय बैठक 7 मार्च को हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय मेहता ने किया। जबकी मुख्या अतिथि के रुप में जिलाध्यक्ष पारसनाथ सिंह उपस्थित थे। बैठक में पार्टी के मजबूती पर चर्चा करते हुए प्रखंड स्तर पर विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी मनाोनित किए गए। जिसमें बुद्धिजीवी मंच का प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव सीताराम सिंह, ओबीसी का प्रखंड अध्यक्ष सुनील राणा, युवा प्रखंड अध्यक्ष नीतीश यादव एवं उपाध्यक्ष रितेश सिंह का मनोनय किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। बैठक में ओबीसी जिलाध्यक्ष दिलीप योगी, युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, ऐसी मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू सिंह भोक्ता, इटखोरी कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर साव, उपाध्यक्ष मंटू कुमार दांगी, सुनील कुमार, दशरथ दांगी सहीत अन्य उपस्थित थे।