चतरा/टंडवा। 27 मार्च को टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर भवन में आजसू का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पारसनाथ सिंह व संचालन जिला प्रधान सचिव चन्द्रदेव साहू ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत व सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा मुख्यिा रुप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संगठन में अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने पर रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर धनंजय सोनी, महेश प्रसाद, निसार अहमद अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने रंग व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जागेश्वर दास, दुलारचंद साहू, नामधारी महतो, विकाश पांडेय, कृष्णा साहू, नंदा थापा, उषा खातून, मालती देवी, सुधीर शाहू, धर्मेंद्र दांगी, अर्जुन दास, अशोक महतो, सुनील राणा, सिकंदर दांगी, गोपाल महतो, जितेंद्र महतो व विनोद ठाकुर सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।