पाकुड़ : सदर प्रखंड के फरसा एंव कुमारपुर ग्राम में आजसू के प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद एवं प्रखंड सचिव मिथिलेश ठाकुर के निगरानी में ग्राम स्तर पर समाजिक न्याय मार्च अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व कार्यकारिणी सदस्य बादशाह शेख ने किया। ग्राम में भी सामाजिक न्याय मार्च अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व कार्यकारिणी सदस्य सादेक आली ने किया।न्याय यात्रा के दौरान झारखंड राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में पिछड़ी जाति को राष्ट्रीय मानक के आधार पर आरक्षण का लाभ देने समेत अन्य कई मांग किया गया।इसके अलावा स्मरण पत्र में हस्ताक्षर करवाया गया।मौके पर सादेक आली, नाजू शेख, मुमताज शेख, बानी इस्राएल, साहबुल शेख, कासिम शेख, हासू शेख,जामु शेख, हालिम शेख, उस्माली शेख, इजहार शेख, सोलेमान शेख, नुमान शेख, तोजीबुल शेख, सोनू शेख, अब्दुल हन्नान, अशराफुल शेख, जेकारुल शेख समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।