गोड्डा: आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सुदेश महतो का जन्मदिन मंगलवार को पार्टी की ओर से संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर रक्तदान एवं पौधारोपण किया गया। आजसू कार्यकर्ताओं ने दो यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कोरोना में मरने वाले दिवंगत आत्माओं एवं झारखंड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय समिति के सचिव दीपक कुमार मंडल मौजूद थे।
स्थानीय सदर अस्पताल, गोड्डा स्थित ब्लड बैंक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया। जबकि पौधारोपण कार्यक्रम सदर प्रखंड मुख्यालय के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तियोडीह परिसर में किया गया।
पौधरोपण करने वालों में केंद्रीय सचिव दीपक कुमार मंडल, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष दयानंद भारती, जयकुल मणिनंदन कुमार महतो, जिला प्रवक्ता अजय कुमार सक्सेना, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोनेलाल मरांडी, प्रखंड सचिव उदय महतो, फागु महतो, दीपक साह, विराट कुमार महतो, मनोरंजन महतो, दिनेश मंडल, मीनाक्षी मनी टाईगर, अखिल झारखंड किसान संघ के जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो, अखिल झारखंड महिला संघ की जिला अध्यक्षा रीता महतो, सुलोचना महतो, अखिल झारखंड छात्र संघ के जिला प्रभारी निर्मल कुमार मंडल आदि थे।