रामगढ़ प्रखण्ड का हुआ कमिटी विस्तार
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आजसू पार्टी रामगढ जिला कार्यालय में बैठक कर रामगढ प्रखण्ड कमिटी विस्तार एवं अनुषांगिक इकाई का विस्तार किया गया। अध्यक्षता नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष मोहरलाल महतो एवं संचालन सचिव योगेंद्र मुंडा ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए युगेश बेदिया ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की माटी का पार्टी है गरीब दबे कुचले लोगों के हित में आवाज़ उठाते रहना मुख्य उद्देश्य रहा है वहीं उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाना ही उनका प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए ।उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए पार्टी को बेहतर बनाने पर कार्य करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी 8 अगस्त को अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य के सभी प्रखण्डों में सामाजिक न्याय मार्च की शुरुआत करेगी। झामुमो महागठबंधन की सरकार ने चुनाव से पहले कई वादे किए थे, जिसमें पिछड़ों को आरक्षण देने की बात भी थी। सरकार ने इस विषय पर अभी तक एक चर्चा भी नहीं कि है। बेरोज़गारों को बेरोज़गारी भत्ता, युवाओं को रोज़गार, स्थानीय लोगों को उनका हक एवं अधिकार देने की बात सिर्फ मेनिफेस्टो के पन्नों तक ही सीमित रह गयी। झारखंड के खनिज संपदाओं का दोहन भी चरम पर है। अबुआ राज, अबुआ दिशुम के नाम पर वर्तमान सरकार ने बिचौलियों और खनिज माफियाओं का राज स्थापित कर दिया है।
प्रखण्ड कमिटी के विस्तार किया गया ।जिसमें प्रखण्ड उपाध्यक्ष सतीश आर्यन,अनूप यादव,दिलीप मुंडा सहसचिव किशोर महतो,प्रदीप नायक,खिलेश्वर करमाली,शंकर यादव,बुधन बेदिया संगठन सचिव रूपु साव,राजेश मुंडा।
बुद्धिजीवी मंच के प्रखण्ड अध्यक्ष निरंजन महतो,सचिव चिंतामणि प्रसाद,कोषाध्यक्ष रंजीत गंझू,कार्यकारी अध्यक्ष अनिल महतो,उपाध्यक्ष प्रयाग पहान को बनाया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सह रामगढ प्रखण्ड प्रभारी लालचंद महतो,धनेश्वर महतो,पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू करमाली,पूर्व सचिव संतोष महतो,जीप सदस्य शोभा देवी,धनेश्वर यादव,हीरा गोप,कलावती देवी,(मुखिया दोहाकातु),कालीचरण महतो,किशुन मुण्डा,नवनियुक्त प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष कौलेश्वर महतो,कोषाध्यक्ष दिलीप यादव,पिंकी देवी,कलावती देवी,फुलसो देवी,सीता देवी,फुलेश्वरी देवी,प्रयाग पाहन, बाल किशुन महतो,संजय सिंघानिया,रोहित कुमार,संजय सिन्हा,जगदेव महतो आदि लोग उपस्थित थे।