रजरप्पा: चितरपुर स्थित आजसू प्रधान कार्यालय में रविवार को आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आजसू के केंद्रीय सदस्य सह प्रखंड प्रभारी जलेश्वर महतो मौजूद थे। इस दौरान आगामी 15 जुलाई को प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर जलेश्वर महतो ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार पूरे झारखंड में आजसू पार्टी की मजबूती को लेकर प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर 15 जुलाई को चितरपुर में भव्य सम्मेलन आयोजित कर प्रखंड कमिटी के पुनर्गठन किया जाएगा।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक महिला प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी, अशोक राम बेदिया, भानु प्रकाश महतो, अनुराग भारद्वाज, मलेश्वर नायक, अब्दुल हकीम, तनवीर आलम, रविंद्र चौधरी, सुदेश महतो, मुनीलाल साव, दिनेश चौधरी, सुबीन तिवारी, रतन कुमार, संतोष चौधरी, महावीर सिंह, दशरथ महतो, अवधेश मुंडा, बीरेंद्र चौधरी, जयदेव नायक, प्रकाश गिरी, लखन महतो, नसीम अंसारी आदि मौजूद थे।