रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आजसू पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय साहू की अध्यक्षता एवं जिला सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के संचालन में भावी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर बैठक किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी 08 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर समाजिक न्याय को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। जिसका शुरुआत पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव से हस्ताक्षरयुक्त स्मरण पत्र इकठ्ठा कर मुख्यमंत्री को भेजेंगे।
जिलाध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि अभियान की शुरुआत नगर परिषद क्षेत्र से वार्ड नं 27 हुहुवा,गोबरदरहा,छावनी परिषद क्षेत्र से वार्ड नं 05,रामगढ प्रखण्ड से कुन्दरू कला पंचायत,मांडू प्रखण्ड के करमा पंचायत,पतरातू प्रखण्ड के कटिया पंचायत, गोला प्रखण्ड के गोल पंचायत पंचायत,दुलमी प्रखण्ड के सिरु पंचायत,चितरपुर प्रखण्ड के चितरपुर पूर्वी पंचायत से शुभारंभ किया जाएगा। जो साथ दिनों तक जिला के सभी प्रखंडो में चलेगा।राज्य के पिछड़ों को गोलबंद कर उनकी मांग को राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएगी और साथ ही साथ सरकार को उनके द्वारा पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर किये गए वादों की याद दिलाई जाएगी।
इनके साथ पार्टी 09 अगस्त को पार्टी आदिवासी दिवस मनायेगी ओर राज्य में आदिवासियों के खिलाफ हो रहे शोषण का भी पुरजोर विरोध किया जाएगा।
मनोज़ कुमार महतो ने बताया कि आजसू पार्टी के आंदोलन की बदौलत ही झारखंड राज्य मिला। झारखंड अलग राज्य निर्माण के 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं। फिर भी सपनों का झारखंड नहीं बन पाया। आजसू ही शहीदों के सपनों का झारखंड बनाएगा।
साथ ही कहा कि आजसू पार्टी राज्य सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करने के लिए याद दिलाने के लिए जनता के साथ आन्दोलन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो,नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,अमृतलाल मुंडा,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू,धनेश्वर महतो,भुनेश्वर महतो,बबलू करमाली,चन्द्रमणि देवी,तरुण गिरी,शंकर मिश्रा,शोमू खान,आजसू पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय,पतरातू प्रखण्ड सचिव विश्वरंजन सिन्हा,चितरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष दिवाकर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष भानुप्रकाश महतो,दुलमी प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार,रामगढ प्रखण्ड अध्यक्ष मोहरलाल महतो,सचिव योगेंद्र मुंडा,दिलीप यादव,गोला प्रखण्ड अध्यक्ष कुलदीप साव,सचिव नित्यानंद महतो,धर्मेंद्र साव भोपाली,उत्तम पासवान,दिलीप कुमार महतो,अनिल इग्नेश,प्रदीप बेदिया,भुनेश्वर महतो,विक्की वर्मा,राहुल चौरसिया, कौलेश्वर महतो,जयराम महतो,सुशीला देवी,ममता देवी,सुकरी देवी,लीलावती देवी,सीता देवी आदि सभी प्रखण्ड एवं जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।