छत्तरपुर से छोटू कुमार की रिपोर्ट
छत्तरपुर: आज आजसू पार्टी प्रखंड इकाई के तत्वाधान में झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के दमनकारी नीतियों के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया, जिसका नेतृत्व में आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार चंद्रवंसी ने किया। वही जिला सह सचिव ने विनोद ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार जनविरोधी कार्यक्रम कर रही है हेमंत सरकार के आने से झारखंड की विकाश रुक गयी है यह सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है वही आजसू के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार चंद्रवंसी ने कहा कि झामुमो माहगठबंधन की सरकार लाठी के दम पर पिछडो की आवाज दबाना चाह रही है लेकिन वर्तमान सरकार यह भूल गयी है आजसू पार्टी संघर्ष की उपज पार्टी है हमारी सरकार को लाठी डंडा ओर हथियार से नही दबा सकती है हम अपने झारखंड के पिछडो को 27 प्रतिसत आरक्षण ले कर रहेंगे पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह। प्रखंड उपाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह । महिला प्रखंड अध्यक्ष इंदु देवी, प्रखंड सचिव जितेंद्र कुमार, प्रखंड संगठन सचिव दशरथ सिंह, शेर मोहम्मद, शमीम अख्तर, शेराज अंसारी, सुकृत कुमार, सूरज कुमार, सागर कुमार, शिव कुमार, अकबर अंसारी, अक्षय कुमार आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।