छत्तरपुर से छोटू कुमार की रिपोर्ट
छत्तरपुर (पलामू) : छतरपुर प्रखंड में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आज डॉ बिनोद बिहारी महतो की 99 वें जन्मदिन के अवसर पर केक कट कर वही मिठाइयां बितरण कर सेलिब्रेशन किया।
जिसमें जिला से आये केंद्रीय सचिव नजमी सिद्दीकी जिला सचिव संतन मेहता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह जिला सह सचिव विनोद ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार चंद्रवंशी और प्रखंड सचिव जितेंद्र कुमार राम घनश्याम कुमार सागर कुमार चंदन कुमार और तमाम आजसू के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। इसी मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ने कहा कि डॉक्टर बिनोद बिहारी महतो एक नेक दिल इंसान थे और उन्होंने बहुत कठिनाइयों से अपनी जीवन यापन कर के झारखंड के लिए झारखंड के जनमानस के हित में सोंचते थे। वह जिला सचिव संतन मेहता ने कहा कि डॉ विनोद बिहारी महतो एक बहुत ही गरीब और मजदूर के बेटे थे और उन्होंने बहुत ही कठिनाइयों से अपने जीवन को झारखंड के लिए समर्पित किया वहीं छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि डॉ विनोद बिहारी महतो और उनके पिता एक किसान समाज से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने अपने बचपन में बहुत कष्ट कर कर के अपने पढ़ाई को धनबाद डीएवी हाई स्कूल से 1941 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और अपने जीवन गरीबी के कारण वहीं से शुरू किए थे।