रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़।: आजसू पार्टी का सामाजिक न्याय मार्च नगर परिषद क्षेत्र के मरार गांव में सम्पन्न हुआ। पद यात्रा में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो उपस्थित थे। पार्टी की सभी कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ नारे लगाते हुए पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों से स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर करवाये।
युगेश बेदिया ने कहा कि आजसू पार्टी आरक्षण, स्थानीय नीति, शिक्षा, रोजगार और राज्य के संसाधन के दोहन के खिलाफ मुखर हो रही है। आठ अगस्त से पूरे राज्य में सामाजिक न्याय मार्च की शुरुआत की गयी है। कहा कि राज्य के खनिजों की तस्करी को रोकने तथा झारखंड के मूल्यों और संस्कृति के संरक्षण के लिए शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है।
मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि झारखंड के पिछड़ों ने डेढ़ साल तक इंतज़ार किया। लेकिन अभी तक सरकार ने इस विषय पर कोई चर्चा नहीं की। स्मरण पत्र उन वादों और नारों को जनता के बीच लाने का एक माध्यम है। साथ ही इसके जरिये सरकार को भी यह आगाह किया जा रहा है कि वे अपने वादों को याद करते हुए, अपने इरादे को भी बता दें और इस विषय पर अतिशीघ्र निर्णय लें।
आजसू क्रमवार रूप से इस आंदोलन को आगे बढ़ा रही है। स्मरण-पत्र के जरिये सरकार से यह निवेदन किया जा रहा है कि वे पिछड़ों को उनका हक दें। अगर इस निवेदन पर सरकार नहीं जागी तो आजसू पिछड़ों के एक बड़े आंदोलन का नेतृत्व करेगी। पहले निवेदन और फिर आंदोलन, यही आजसू का मूल मंत्र है।
पद यात्रा में मुख्य रूप से जिला सह सचिव तरुण गिरी,सुशील कुमार साहू,पवन यादव, वार्ड पार्षद शिव शंकर मिश्रा,चितु महतो,रौशन कुमार,आजसू पार्टी के नप अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,सचिव राजेन्द्र महतो,कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेश महतो,डिया महतो,नरेश साहू,अल्पसंख्यक महासभा के अध्यक्ष शोमू खान,सुशील सिंह,गुड्डू सिंह, देवेंद्र प्रसाद,छोटू पटेल,शोले अंसारी, पुरुषोत्तम कुमार,पवन साहू,श्याम प्रसाद, गणेश प्रसाद,जयनंदन प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद,बालेश्वर करमाली कुलदीप रजवार,संजय रजवार, रामाशीष करमाली,महावीर करमाली,राजेश करमाली,दिनेश करमाली,मुन्ना यादव आदि लोग उपस्थित थे।