रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आजसू पार्टी रामगढ़ नगर परिषद कमिटी द्वारा पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक न्याय यात्रा मंगलवार को निकाली गई।. सामाजिक न्याय मार्च का नेतृत्व नगर परिषद सचिव राजेन्द्र महतो ने किया.।
सामाजिक न्याय यात्रा दिग्वार से पोचरा तक निकाली गई।
जिसमें मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,मांडू विधानसभा तिवारी महतो उपस्थित थे।लोगों को सम्बोधित करते हुए युगेश बेदिया ने कहा कि कहा कि हेमन्त सरकार पिछड़ों के साथ अन्याय कर रही है. ।27 प्रतिशत आरक्षण उनका अधिकार है. इससे वंचित करना उचित नहीं, ।इस अन्याय के खिलाफ इस सामाजिक न्याय मार्च का शुभारंभ किया गया है। जो मांगे पुरी नहीं होने पर आन्दोलन का रुप ले लेगी.।
मनोज़ कुमार महतो ने बताया की कहा कि इस प्रदेश में पिछड़े समाज को समाजिक भारत के स्वरूप में आज तक अपने प्रदेश के अंदर में अपने राष्ट्रीय अहर्ता स्थापित या फिर उसके मानक में उनके जीवन और उनके सामाजिक आर्थिक जीवन में परिवर्तन का आधार नहीं बन पाया। उसी को बल देने के लिए सामाजिक न्याय यात्रा प्रारंभ की गयी है। लाखों लोगों की भावना सरकार तक पहुंचाया जाएगा। लगातार 7 दिन तक नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड कस्बों में जाकर सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगों का मुख्य मंत्री के नाम एक निवेदन स्मरण पत्र भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य हेमलाल महतो,जिला सह सचिव तरुण गिरी,पवन यादव,वार्ड पार्षद चितु महतो,शंकर मिश्रा,सुशील सिंह,शोमू खान,जयकिशोर महतो,छोटू पटेल,राजेन्द्र कुशवाहा,कुलदीप कुशवाहा,डिया महतो,नरेश महतो,ललन सिंह,पुरुषोत्तम कुमार,जानकी यादव,मंगल मुंडा,प्रसादी यादव,संजय यादव,राजू सिंह,राजू भुईंया,अनु गिरी,देवनारायण गिरी,विक्की यादव,सुगा देवी,बबिता देवी,कौशल्या देवी,पूनम देवी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।