रांची: पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी विधानसभा के कोसलडीह में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे और आजसू प्रत्याशी आशुतोष महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा के कदावर नेता सह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में ममता दीदी को ललकारा और कहा कि इस बार बंगाल में परिवर्तन होगा।यह भूमि महान स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है, भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो कान्हू का यह जंगल महाल क्षेत्र रहा है। यहां के लोगो का विकास अब केंद्र की मोदी सरकार करेगी। इस बार बंगाल में परिवर्तन आएगा। भाजपा की सरकार बनेगी।
बाघमुंडी से आजसू प्रत्याशी की जीत तय है। बाघमुंडी में 27 मार्च को होने वाले चुनाव में आजसू भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। आज की सभा मे आयी भारी भीड़ इसका प्रमाण है। ममता दीदी दबाव के बल पर चुनाव जीतना चाहती है लेकिन अब बंगाल की जनता समझ चुकी है। भाजपा गठबंधन की सरकार बंगाल के लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी। केंद्र की मोदी सरकार और बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से विकास में तेजी आएगी और लोगो को रोजगार भी उपलब्ध होंगे। बंगाल में दस हजार करोड़ से घर घर लोगों को नल से जल उपलब्ध कराया जायेगा।