जामताड़ा: प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो गुरुवार को विष्णु भैया आवास पहुँच कर दिवंगत पूर्व विधायक विष्णु भैया की पत्नी सह समाजसेविका चमेली देवी से भेंट किया। इस मौक़े पर सुदेश महतो ने कहा की विष्णु भैया का जाना न सिर्फ़ जामताड़ा बल्कि पूरे झारखण्ड की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक बेबाक़, निर्भीक और आकर्षक व्यक्तित्व के राजनेता थे। आगे सुदेश महतो ने कहा की वो सौभाग्य मानते है की स्वर्गीय भैया के जीवन के अंतिम क्षणो में उन्हें उनके साथ काम करने का मौक़ा मिला। वही उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा की आज जामताड़ा से पूर्व प्रत्याशी रही चमेली देवी ने जो विष्णु भैया के अधूरे सपने को पूरा करने का दियित्व उठाया है वो बेहद सराहनीय है। इस विकट परिस्थिति में भी जनता के बीच वो पहुँच रही है यह सभी के लिए प्रेरणादायी है की हम अपने दुख को जनता के बीच जाकर कम कर सकते है। उन्होंने कहा की आज वे चमेली देवी को एक शशक्त, संवेदनशील और सक्रिय नेत्री के रूप में देख रहे जिनसे लोग जुड़ाव महसूस कर रहे है। इस अवसर पर चमेली देवी ने कहा की अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो हमारे आवास पर पधारे इसके लिए वे आभार व्यक्त करती है। आगे उन्होंने कहा की उनसे जब भी भेंट होती है बड़ी आत्मीयता की अनुभूति होती है। सुदेश महतो का मार्गदर्शन और स्नेह एक पारिवारिक अभिभावक के रूप में हमें सदैव मिलता रहा है। वर्तमान में वे दलगत राजनीति से दूर है और पार्टी आधारित राजनीति नही कर रही परंतु फिर भी सुदेश महतो का परामर्श उन्हें हमेशा प्राप्त होता रहता है। इस मौक़े पर आवास पहुँचने वालों में पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, आजसु पार्टी के प्रवक्ता डॉक्टर देवशरण भगत, राँची मेडिका हॉस्पिटल के डॉ अनिल, आभा आर्या, ज़िला अध्यक्ष राजेश महतो, देवाशीष मिश्र, जीतु सिंह, सुभाष मिर्धा, विजय राउत, अष्टम महतो आदि शामिल थे।