आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में कॉलेज का घेराव व प्रदर्शन
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: बीते चार अक्टूबर को आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों पर असमाजिक तत्वों द्वारा लाठी चार्ज व पत्थरबाजी के विरुद्ध गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में आजसू पार्टी के सभी अनुषांगिक इकाई रामगढ़ कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने आजसू छात्र संघ के छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आजसू छात्र संघ रामगढ़ महाविद्यालय में इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के विज्ञान संकाय सत्र -2021-23 के विज्ञान संकाय में नामांकन प्रक्रिया आरंभ करने को लेकर आजसू छात्र संघ के सदस्य रामगढ़ कॉलेज में संवैधानिक तरीके से तालाबंदी को लेकर जुटें थे। आजसू छात्र संघ पर घात लगाए बैठे असमाजिक तत्व और छात्र विरोधी तत्व ने हमलावर तरीके से लाठी चार्ज और पत्थरबाजी शुरू कर दिए। आजसू छात्र संघ पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज करने वालों को जिला प्रशासन से चार दिन के अंदर गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने रामगढ़ जिले में वृहद आंदोलन करने की बात कही। साथ ही रामगढ़ कॉलेज प्राचार्य को स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला को एजुकेशन हब बनाने को मैं प्रतिबद्ध हूं। कॉलेज में असमाजिक तत्वों का हावी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि गिरिडीह सांसद
चंद्रप्रकाश चौधरी समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार हम आजसू छात्र संघ छात्र हित में इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के विज्ञान संकाय में नामांकन प्रक्रिया आरंभ करने को लेकर आंदोलनरत थें। योजनाबद्ध तरीके से असमाजिक तत्वों द्वारा हमारे आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि आजसू छात्र संघ सदैव छात्र हित में आंदोलनरत रही है। उन्होंने आंदोलन को समर्थन और धार देने को लेकर आजसू पार्टी के सभी अनुषांगिक इकाईयों के पदाधिकारियों व सदस्यों को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला अध्यक्ष विजय कुमार साहू, रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहम्देव महतो, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृत लाल मुंडा,मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो, धनेश्वर महतो, देवा महतो, अनुराग भारद्वाज, सुबीन तिवारी,मनोज महतो,अमित दास, संजय सिंघानिया, राजू गिरी,शिवम पिल्लई, विकाश कुमार, रवि कुमार, एवं रामगढ़ जिला के सभी प्रखंड के पदाधिकारी,सदस्य व आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों व सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।