कुजू: आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देशानुसार मंगलवार को कुजू मुरपा स्थित पूर्वी पंचायत सचिवालय के सभागार में आजसू कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। मौके पर मांडू व डाडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए आजसू कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने संकल्प दिवस मनाया। संकल्प दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में मांडू प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य नरेश महतो, जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में आजसू कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने रक्तदान कर किया। मौके पर तिवारी महतो ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस झारखंड के वीर शहीदों की बलिदानी की याद दिलाती है। वर्तमान समय में हम सभी आजसू कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है कि उन अमर शहीदों के अधूरे सपनों को साकार करें। वैश्विक महामारी कोरोना काल में गरीब व असहाय लोगों को रक्त के लिए काफी मशक्कत व परेशानियों का सामना करना पड़ा है जिसे देखते हुए आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा में रक्तदान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण करने का भी संकल्प लिया गया। वहीं मांडू प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य नरेश महतो ने कहा कि मानव समाज को रोगमुक्त व पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने रक्तदान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया है। संकल्प दिवस के अवसर पर पार्टी के नीति व सिद्धांत को समाज के हर व्यक्ति तक ले जाने का संकल्प पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में ऑर्चिड अस्पताल रांची, राम प्यारी अस्पताल रांची और सेवा सदन रांची के स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया। रक्तदान शिविर में डॉ मनिका, नर्स अनुदुपा तिर्की, आकांक्षा तिर्की, आरती पन्ना व प्रियंका कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा। वहीं उपस्थित चिकित्सा कर्मीयों ने भी रक्तदान में अपनी भरपूर सहभागिता निभाई। रक्तदान शिविर के उपरांत रक्तदाताओं के बीच फलदार पौधों वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य हेमलाल महतो, जिला संगठन सचिव मदन महतो, हजारीबाग जिला संगठन सचिव कपिल देव महतो, जिला मिडिया प्रभारी जयकिशोर महतो, डाडी प्रखंड सचिव बिनोद किस्कू, मांडू प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता महतो, जिला संगठन सचिव गुड्डू सिंह, वार्ड पार्षद हेमनी देवी, मुकेश कुमार महतो, राजेंद्र महतो, बैजनाथ राम, अशोक कुशवाहा, बासूदेव महतो, रुपलाल महतो, रंजीत प्रसाद, मदन राम, तापेश्वर महतो, खगेश्वर महतो, चरितर यादव, नीतेश गुप्ता, संजीत यादव, पवन यादव, नरेश हंसदा, जटली देवी, लीलावती देवी, मंजू देवी, जागेश्वर महतो, अब्दुल रब अंसारी, मन्नान खान आदि लोग उपस्थित थे।