गिद्धौर(चतरा)। 20 मार्च को अखिल भारतीय तैलिकसाहू समाज के गिद्धौर व पत्थलगड़ा प्रखंड की संयुक्त बैठक गिद्धौर प्रखंड के गांगपुर शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता शशि कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में समाज के जिला उपाध्यक्ष जीवलाल प्रसाद साहू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंदोरी साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने प्रखंड स्तरीय कमिटी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से शशि कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, बीरेंद्र साव को सचिव तथा रामकृष्ण साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे भुनेश्वर साहू, भेखलाल साहू, चेतलाल साहू, विजय साहू, सरजू साव तथा रामदेव साव को कमिटी का उपाध्यक्ष बनाया गया। उपेंद्र साव को सह सचिव, आशीष साव को उप कोषाध्यक्ष, विजय कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा राजेश साव को उप मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा कमिटी में 21 सदस्यो का भी चयन किया गया।