बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्य बरही न्यू कॉलोनी निवासी सेवा निवृत प्रधानाध्यापिका मीना देवी का निधन रविवार को हृदय गति रुक जाने से हो गया। इस बाबत महासभा के सदस्यों ने न्यू कॉलोनी बरही में स्थित उपेंद्र प्रसाद के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया। अध्यक्षता महेश श्रीवास्तव व संचालन चित्रगुप्त पूजा समिति न्यू कॉलोनी बरही के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद रुखरियार ने किया। मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चित्रगुप्त पूजा किया जाए तथा प्रीतिभोज एवं अन्य आयोजन स्थगित किया जाए। वही मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोकसभा में उपेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार सिन्हा, अजीत प्रकाश कतरियार, राजेंद्र प्रसाद रुखरियार, महेश श्रीवास्तव, गोपाल चंद्र घोष, श्याम कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।