सिरका : किसान आंदोलन के समर्थन में देशव्यापी आज 5 जून संपूर्ण क्रांति दिवस पर झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा किसान- मजदूरों का मुद्दों व मांगों से संबंधित लिखे पोस्टर लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ जिला के ग्राम -हेसला में कार्यक्रम किया। 5 जून संपूर्ण क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मांगे निम्न है-किसान विरोधी काला कानून वापस लो, किसानों के फसलों का समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाओ , धान का समर्थन मूल्य 20 रुपैया 70 पैसा सरकारी एवं निजी क्रय केंद्रों में खरीद की गारंटी करो, मजदूर विरोधी लेबर कोड एवं सार्वजनिक क्षेत्रों का निजी करण रद्द करो, पेट्रोल, डीजल ,गैस में मूल्यवृद्धि वापस करो, बढ़ती बेरोजगारी- महंगाई पर रोक लगाओ, कृषि कानूनों की प्रतियां जलाओ-पर्यावरण दिवस पर पेड़ रथ लगाओ आदि मांगे शामिल थी।उक्त कार्यक्रम में सरयू बेदिया, महादेव राम, प्रेमचंद बेदिया, रशीद अंसारी, आलोक ठाकुर, फूलचंद करमाली, छोटन मुंडा, रतन बेदिया, नंदलाल बेदिया आदि शामिल थे।