तुष्टिकरण की राजनीति के विरोध में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में पूर्व विधायक के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : तुष्टीकरण राजनीति के तहत विधानसभा मे नमाज कक्ष आवंटित किए जाने के विरोध मे बरही भाजपा मंडल के सैकडों कार्यकर्ता पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए। भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार को विधानसभा में नमाज के लिए कमरा नही अवांटित करना चाहिए था यह केवल वोट बैंक के लिए किया जा रहा है जिसके साथ ही समाज को बाँट दिया जा रहा है। वहीं मनोज कुमार यादव ने कहा कि एक तरफ सोरेन की सरकार रोजगार देने मे विफल है वही दूसरी तरफ सरकार धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है।
विधानसभा घेराव मे जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर,दामोदर सिंह,भैया अभिमन्यु सिन्हा, भाजपा ओबीसी प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, युवा नेता रितेश गुप्ता, भाजयुमो पूर्वी मंडल अध्यक्ष रितेश केशरी,भाजयुमो बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी,राजकुमार यादव ब्रह्मदेव यादव, मुन्ना यादव, पप्पू चंद्रवंशी, दिनेश यादव, वीरेंद्र रजक, सुरेश साव, गजाधर साव, किशोर राणा, भूपेंद्र यादव, अमरदीप यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।