महेंद्र कुमार यादव
चतरा: पूर्व मंत्री स्व. ईश्वरी राम पासवान की सुपुत्री और सिमरिया की भाजपा नेत्री अनामिका जूही (सीमा पासवान) को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनका यह मनोनयन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने पत्र सौंप कर किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे शुभकामनाएं दी है तथा आशा व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत होगा। अपने इस मनोनयन पर भाजपा नेत्री श्रीमती जूही ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है और दिए गए जिम्मेवारी का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करने का संकल्प जताया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा संगठन के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ-साथ समर्पित भाव से कार्य करती हूं और संगठन के द्वारा दिए गए समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन सेवा भाव से करने का संकल्प लेती हूं।