लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन द्वारा आज सेन्हा प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोकड़ पंजी, आगत-निर्गत पंजी, अग्रिम पंजी, अभिश्रव पंजी, अनुक्रमनिका पंजी, भंडार पंजी सहित विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये गये। अग्रिम पंजी में दी गई अग्रिम राशि की वसूली के साथ एक्युटेंस रोल, आरटीआई पंजी आवंटन पंजी, बिल बुक, सेवापुस्त रजिस्टर तथा प्रधान सहायक के लाॅग बुक का निरीक्षण किया गया। आकस्मिक अवकाश पंजी तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति की जानकारी भी ली गई। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के छत पर लगे सोलर पैनल का भी निरीक्षण किया गया। बरसात में भवन सीपेज के कारणों की भी जानकारी ली गई तथा अभियंता को छत की मरम्मती करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने प्रखंड परिसर में नवनिर्माणाधीन अनाज गोदाम का भी निरीक्षण किया जिसका निर्माण कार्य दो माह पूर्व शुरु किया गया था। गोदाम का निर्माण ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया। परिसर के खुले क्षेत्रों का भी घेराव करने का निर्देष प्रखंड विकास पदाधिकारी दिया गया।
स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण
उपायुक्त ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंसरी का निरीक्षण किया एवं शिक्षकों की संख्या के संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि दो शिक्षक पदस्थापित हैं। विद्यालय में बन रहे हैंडवाॅश यूनिट का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। विद्यालय परिसर में खेल का मैदान है जिसका प्राकृतिक घेराव कराने का निर्देश प्रखंडशिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिया गया।
उपायुक्त ने बंसरी खास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेविका को आंगनबाड़ी केंद्र के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बच्चों के वजन मापनेवाली मशीन का भी निरीक्षण किया एवं जानकारी ली । बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में सुगम पहुंच के लिए रैंप या सीढ़ी बनाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने रामस्वरुप मुंडा के निर्मित प्रधानमंत्री आवास का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बंसरी खास में सोलर जलापूर्ति का निरीक्षण किया जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि दो दिनों से इससे जलापूर्ति नहीं हो रही है। उपायुक्त ने सोलर जलापूर्ति की देखरेख के लिए समिति बनाने एवं इसकी मरम्मती समिति द्वारा कराने का निर्देश दिया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण
उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय सेन्हा का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के स्मार्ट क्लासरुम के सभी खिड़कियों में जारी लगाने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय के बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर स्मार्ट क्लासरुम का संचालन उनके द्वारा कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालय के विज्ञान प्रयोगशाला एवं कम्यूटर कक्ष को उपायुक्त ने अपडेट करते हुए साफ-सफाई के साथ संचालन करने का निदेश दिया।
छात्रावास का भी निरीक्षण
उपायुक्त ने छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान छात्रावास के वार्डन को आवश्यक जगहों पर आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आर राॅनिटा, अपर समाहर्त्ता अंजनी मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा, स्थापना उप समाहर्त्ता अमित बेसरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सेन्हा सच्चिदानंद महतो, अंचल पदाधिकारी सेन्हा हरिशचंद्र मुंडा और सीडीपीओ सहित प्रखंड व अंचल के कर्मचारीगण मौजूद थे।