चतरा/सिमरिया। एसपी रिषभ कुमार झा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस टीम ने पत्थलगडा थाना क्षेत्र में कारवाई करते हुए दो केजी अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की। एसडीपीओ सिमरिया अशोक कुमार दास ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तस्करों अंतरराज्यीय गिरोह पत्थलगडा थाना क्षेत्र में सक्रीय है और खुंटी से अफीम लेकर दो लोग नावडीह पहुंचे हैं। उक्त सूचना पर त्वरीत कारवाई करते हुए पत्थलगडा थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापेमारी कर अफीम की खरीद बिक्री करते एक केजी 9 सौ ग्राम गीला अफीम व 7 सौ रुपया, दो मोबाईल के साथ सुखराम टिड़ू, सिम्बूकेला जिला खूंटी, सुबोध मुंडा, ढेकाटांड (मेराल), दिनेश्वर दांगी व रविन्द्र कुमार दोनों नावाडीह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आगे बताया गया कि सुबोध मुंडा खूटी में सुखराम के साथ मिलकर अफीम की खेती करता था और बेचने के लिए साथ में दोनो पत्थलगडा सैंपल लेकर आए थे। जिसे नावडीह में गिरफ्तार दोनो युवकों को दिया था। ज्ञात हो कि पत्थलगडा में पुलिस द्वारा अफीम तस्करों के विरुद्ध लंबे समय बाद इतनी बड़ी कारवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार तस्करों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस टीम को दी है, जिसपर जांच की जा रही है। टीम में थाना प्रभारी के साथ जेएएसआई दिलीप यादव सहीत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।