महेशपुर : बीती 7 नवंबर को स्थानीय थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रखंड के अनुपस्थित मुखिया के खिलाफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश ने स्पष्टीकरण पूछा है। एसडीपीओ शशि प्रकाश ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि प्रखंड के सभी 33 पंचायत के मुखिया को पदेन सदस्य बनाया गया है। और इसकी सूचना पूर्व में ही सभी मुखिया को दिया जा चुका था परंतु बीते 7 नवंबर को थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित होने हेतु दूरभाष के माध्यम से सभी मुखिया को शांति समिति के बैठक में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया था। परंतु शांति समिति की बैठक में एक- दो मुखिया को छोड़ बाकी कोई भी मुखिया भाग लेना जरूरी नहीं समझा जबकि इससे पूर्व में भी सूचना देने के बाद भी मुखिया बैठक में भाग लेना जरूरी नहीं समझते थे। एसडीपीओ ने बताया कि सभी मुखिया को पदेन सदस्य होने के नाते बैठक में उपस्थित होना था। परंतु ऐसा प्रतीत होता है। कि मुखियाओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने में असहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर तक संबंधित सारी मुखिया अगर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देते हैं। संबंधित मुखिया के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107/ 113/ 116 के तहत कार्रवाई की जाएगी।