रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश में चाईबासा के बाजारों मे प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारत सरकार के जनजातीय कल्याण कार्यों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर दुकानदार बंधुओं एवं ग्राहकों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से अवगत कराया
एवं कपड़े की थैली बाँटा।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा जहरीला पदार्थ है, जो ना सड़ती है , ना गलती है और ना तो जलती है , यह पर्यावरण को हर तरह से प्रदूषित कर अनेकों गंभीर बीमारियों का कारण बनती है । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भारत बनाने का सपना को पूरा करने हेतु हमें खुद हीं प्लास्टिक से बने थैलों का बहिष्कार कर कपड़े, कागज एवं जुट से बने थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे कि हमारा देश प्लास्टिक मुक्त हो।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने कहा प्लास्टिक मुक्त देश का सपना पूरा करने के लिए अपने अपने घरों से बहिष्कार करना शुरू करे ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति, पूर्व प्रत्याशी जे बी तुबिद जी ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती गीता बालमूचु, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बारीकजिला मंत्री सनी पासवान ,भाजयुमो जिला महामंत्री सुभाष जोंको, जिला कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर , जिला कार्यालय मंत्री भीम सिंह त्रिया, आईटी सेल प्रभारी पंकज सिंह, नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री एवं युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक जयसवाल , रोहित लकड़ा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे