मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय निवासी दिवंगत इंडियन आर्मी जवान का शव जैसे ही गांव पहुंचा अंति दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्ञात हो कि मयूरहंड निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र आर्मी जवान अनुपम कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह अपने जीजा के आकाश्मिक निधन की खबर सुनकर पंजाब के अंबाला से छुट्टी लेकर पैतृक गांव तीन दिन पूर्व लौट रहे थे उसी चैपारण-चतरा मुख्य सड़क पर बारा शिव मंदिर के पास दुर्घटना के शिकार हो गए और परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची के नामकुम स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां ईलाज के दन तीसरे दिन मौत हो गई और परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। दिवंगत जवान की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी औैैैैर एक नन्ही बच्ची है जिसके सर से पिता का साया उठ गया। 26 मई को दिवंगत का अंतिम संस्कार स्थनिय शमशान घाट में किया गया, जहां अपने लाल को क्षेत्र के लोगों ने अंतिम विदाई दी।