बसंत कुमार गुप्ता
गुमला। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 121वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखण्ड युवा मोर्चा गुमला जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष रोहित भगत के नेतृत्व में गुमला पार्क स्थित बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
जिलाध्यक्ष रोहित भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक एसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने इतनी छोटी उम्र में भी अग्रेंजो के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने समाज, राज्य और देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उन्होंने जो समाज के लिए किया है जब तक ब्रम्हाण्ड रहेगा यह समाज युगों – युगों तक याद करता रहेगा।
मौके पर झायुमो जिला उपाध्यक्ष उमर अंसारी, सचिव वसिम रजा, ईमिल बाड़ा, सत्येन्द्र उराँव, आशिष कुमार मौजूद थे