बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) :झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को डोरंडा स्थित जैप वैन ग्राउंड में पुलिस अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बरही थाना में पदस्थापित सअनि दिनेश कुमार महतो को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक दिया गया।